अगर भूल से भी गायब हो गया है आपका मोबाइल, तो अपनाये यह तरीका तुरंत…

अपना मोबाइल फोन कई बार हम कहीं रखकर भूल जाते हैं. जब फोन मिलाते हैं तो उस पर रिंगटोन नहीं बजती क्योंकि को साइलेंट होता है. तो ऐसे में मोबाइल को ढूंढना कठिन हो जाता है. एसी स्थिति में हम दूसरे मोबाइल की सहायता से उसे तलाश कर सकते हैं. मोबाइल को आसानी से एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की सहायता से तलाश किया जा सकता है. किस प्रकार हम फोन को ढूंढ सकते है इस बारे मे विस्तार से जानकारी आगे हम देने जा रहे है.
दूसरे मोबाइल से अपने फोन को तलाशने के लिए इंटरनेट ब्राउजर खोलें. ब्राउजर पर ‘Find my phone through Android Device Manager’ सर्च करें. जब आप ये पेज खोलेंगे तो वहां गूगल आईडी का ऑप्शन आएगा. जो गूगल आईडी आपने पहले वाले मोबाइल में डाल रखी है, उसी आईडी का इस्तेमाल करें. यहां पर आपको तीन विकल्प दिखाई देगे जिन्ह आपको एक्सेप्ट करना होगा.
खुलासा: लाखों लोगों के पासवर्ड ऐसे हैकर्स आसानी से कर लेते हैं क्रैक
इसके बाद आपके सामने पहला रिंग, दूसरा लॉक और तीसर इरेज विकल्प दिए गए होंगे. आप पहला वाला विकल्प ‘रिंग’ चुनें. इस विकल्प की सहायता से आप अपने गुम हुए फोन को तलाश कर सकते हैं. बाकी दोनों विकल्प फोन चोरी होने की स्थिति में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. बाद वाले दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर, मोबाइल को लॉक कर सकते हैं. जिसके माध्यम से आप डाटा को आसानी से डिलीट कर सकते हैं. इन तरीको को अपनाने से आप आसानी से फोन की तलाश कर सकते है.





