अगर पति से चाहती हैं बहुत सारा प्यार तो करवाचौथ पर करें यह उपाय

पतिसभी इस बात से वाकिफ हैं कि पति की लंबी आयु की कामना के लिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत महिलाओं के द्वारा रखा जाता है. कहते हैं कि इस दिन सभी सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन निर्जवा व्रत रहती हैं और अपने पति की दीर्घायु के लिए देवी मां से कामना कर उनकी पूजा करती हैं. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय जिसे इस दिन करने से वैवाहिक जीवन और बेहतर हो सकता है. तो आइए जानते हैं.अगर पति से चाहती हैं बहुत सारा प्यार तो करवाचौथ पर करें यह उपाय

1. कहते हैं कि अगर पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध बेहतर करना चाहते हैं तो करवा चौथ के दिन महिलाओं को गणेश जी को गुड़ चढ़ाना चाहिए क्योंकि इससे उनके दाम्पत्य जीवन में भी मिठास घुल जाएगी.

2. कहा जाता है कि अगर पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता है या मनमुटाव होता रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए करवाचौथ के दिन झाडू की दो सींकों को उलटा और सीधा क्रम में रखें और अब इन्हें नीले धागे से बांधकर घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें. अगर आप ऐसा करते हैं तो वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा.

3. मान्यता है कि अगर आप चाहती हैं कि आपका पति आपसे हमेशा प्यार करें और आपको कभी धोखा न दें तो करवाचौथ के दिन एक लाल कागज पर सुनहरे पेन से अपने पति का नाम लिखें और फिर उसे एक लाल कपड़े में दो गोमती चक्र और 50 ग्राम पीली सरसों के साथ रख लें इसके बाद पोटली को छिपाकर रख दें. बाद में उसे एक साल बाद नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से आपका पति हमेशा आपकी बात मानेगा.

4. कहते हैं कि अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी होते देखना चाहती हैं तो करवा चौथ के दिन गणपति भगवान को गुड़ की 21 गोलियां इतनी ही दूर्वा के साथ चढ़ाएं क्योंकि ऐसा करने से गणेश जी की आप पर कृपा होगी और आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी.

5.अब अगर आप धन की वृद्धि चाहती है तो करवाचौथ के पूजन के समय गणेश जी को गुड़ के साथ गाय का देसी घी चढ़ाएं और अब पूजन के बाद इन चीजों को गाय को खिला दें. कहते हैं इससे पुण्य मिलेगा, साथ ही घर में धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी.

Back to top button