अगर चाहते हैं झड़ते बालो को रोकना, तो ये है बेहद असरदार नुस्खा!

हेल्थ डेस्क: झड़ते बालों की वजह से अगर आपके व्यक्तित्व में गिरावट आ रही है तो ये खबर आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कैसे इस आसान तरीके को अपनाकर आप अपने बालों को काला, घना बनाकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं।अगर चाहते हैं झड़ते बालों को रोकना, तो ये है बेहद असरदार नुस्खा!

मेथी में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो गंजेपन को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ताजे मेथी के पत्तों को नारियल के दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाने से बालों का झडना कम होता है।

ये भी पढ़ें: बढ़ी तोंद से पाना चाहते है छुटकारा, तो सोने से पहले पिएं ये जूस

मेथी बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से व्यक्ति के बाल सफेद नहीं होते। इसके लिए आप दो चम्मच मेथी दाने लेकर अच्छी तरह पीस लें। इस पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां से आपके बाल सबसे ज़्यादा झड़ते हैं। थोड़ी देर बाद अपने बालों को धो लें।

ये भी पढ़ें: स्कूल फेयरवेल पार्टी में लड़के-लड़कियों का डांस देखकर भूल नही पाएंगे इन्हें

अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो मेथी आपकी मदद कर सकती हैं। मेथी बालों को बढ़ाने में सहायता करती है। इसके लिए आप मेथी के कुछ दानों को पानी में 24 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। 24 घंटे बाद मेथी के पानी को छान लें। इसके बाद मेथी के इस पानी को लगभग 3 घंटे तक अपने बालों में ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।

Back to top button