अगर आप भी घर में लगा रखे हैं घोड़ों की तस्वीर, तो एक बार जरुर पढ़ ले ये खबर…

वास्तुशास़्त्र के अनुसार घर मे तस्वीरों का भी बहुत महत्व होता है। और अगर आपके घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगी है, तो यहां पर आज हम आपसे कुछ इसी तस्वीर को लेकर चर्चा करने वाले हैं, जहां पर हम जानेंगे कि हमें अपने घर पर किस प्रकार से दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए, जिससे हमारे घर में हमेशा बरकत बनी रहे।

अगर आप घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाएंगे तो ये आपके कार्य में गति प्रदान करता है। ये दौड़ते हुए घोड़े आपके व्यवसाय के प्रगति का सूचक माने गए हैं।
शादी मे 7 फेरे लिए जाते है, इंद्रधनुष के रंग 7 होते है, सप्तऋषि और सातजन्म ये 7 का आकड़ा शुभ माना जाता है। इसीलिए सात दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर को सर्वोत्तम माना गया है।
ये तस्वीर ऑफिस या घर में दक्षिण दिशा में लगाए और इन घोड़ो का मुंह घर या ऑफिस में अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए। इससे आपके जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलते और लक्ष्मी का सदैव निवास रहता है।
अगर आप कर्ज से परेशान है, तो आप पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखे। वो आप को किसी भी गिफ्ट शॉप पे आसानी से मिलेगा। इससे घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।