अगर आप करते है इस चीज का सेवन, तो आपको भूल से भी नहीं छू सकता कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से चीन में अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक लगभग 37,000 लोगों में कोरोना वायरस की शिकायत दर्ज की जा चुकी है. इस भंयकर वायरस का तोड़ अभी तक डॉक्टर्स नहीं निकाल पाए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस को लहसुन बेअसर कर सकता है.

ऐसा कहा जा रहा है कि लहसुन में ऐसे तत्व मौजूद हैं जो कोरोना वायरस को बेअसर कर सकते हैं. इस दावे पर WHO ने स्पष्टीकरण दिया है.

क्या लहसुन से कोरोना वायरस के इनफेक्शन को ठीक किया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में WHO ने कहा, ‘लहसुन सेहत के लिए एक बेहद हेल्दी फूड है जिसमें कई रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं. हालांकि अभी तक इस बात के साक्ष्य नहीं मिले हैं कि लहसुन कोरोना वायरस का उपचार कर सकता है.’

बता दें कि लहसुन में मैग्नीज, विटामिन बी-6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो इनफेक्शन में रोगियों का उपचार करने के लिए मददगार हैं.

पूरी तरह से हो जाओ सावधान, अगर ऐसे लोगे सांस तो अंदर घुस जाएगा ‘कोरोना वायरस’

वहीं, कुछ लोग कोरोना वायरस में शीशम के तेल को गुणकारी बता रहे हैं. इस दावे को WHO ने सिरे से नकारा है.

WHO का कहना  है कि शीशम के तेल की मालिश या शरीर पर उसके उपयोग से कोरोना वायरस को खत्म नहीं किया जा सकता.

चिकित्सक मानते हैं कि सांप जैसे समुद्री जीवों या चमगादड़ खाने की वजह से लोगों में कोरोना वायरस फैला है. चीन के वुहान शहर के एक बाजार में 112 तरह के जानवरों का मांस बिकता था. इस वायरस का केंद्र इसी शहर को बताया जा रहा है.

हाल ही में चमगादड़ का मांस खाने वाली एक चीनी महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

कोरोना वायरस का कहर अभी थमा नहीं था कि एक और चौंकाने वाली घटना सामने आ गई. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रस्त रोगियों को खाने में कछुए का मांस दिया जा रहा है.

जबकि डॉक्टर्स समुद्री जीवों को न खाने की चेतावनी पहले ही जारी कर चुके हैं. अस्पताल में रोगियों को खाने में कछुए का मांस देने वाला ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.

 

Back to top button