अगर आपका पार्टनर एडवेंचर से करता है प्यार तो मुंबई के इस डेस्टिनेशन पर जरूर जाएं

यूं तो प्यार का इजहार कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है, लेकिन वैलेंटाइन वीक में प्यार का इजहार करना वह भी खूबसूरत वादियों के बीच एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर अभी तक आपने अपने पार्टनर को इस पूरे वैलेंटाइन वीक में कोई सरप्राइज प्लान नहीं कर पाया है तो अब कर लीजिए। क्योंकि 14 फरवरी वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन है। इस दिन के लिए आप अपने पार्टनर को मुंबई के बेहतरीन लोकेशन पर ले जाएं जहां आप अपने पार्टनर से स्पेशल टाइम स्पेंड कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जैसा आपके पार्टनर का स्वभाव है उन्हें वैसे ही जगह पर ले जाएं।

अगर आपका पार्टनर फूडीज है
अगर आपका पार्टनर फूडीज है तो आप मुंबई के बेहतरीन व लजीज स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें वर्ली सी फेस, लिंकिंग रोड, बांद्रा वेस्ट जरूर जाएं। यहां कई ऐसे फूड स्टॉल हैं कहां आप शानदार जायके का स्वाद ले सकते हैं।
अगर आपका पार्टनर फूडीज है तो आप मुंबई के बेहतरीन व लजीज स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें वर्ली सी फेस, लिंकिंग रोड, बांद्रा वेस्ट जरूर जाएं। यहां कई ऐसे फूड स्टॉल हैं कहां आप शानदार जायके का स्वाद ले सकते हैं।
अगर आप और आपका पार्टनर थोड़ा आलसी है और लॉन्ग ड्राइव पर जाने से बढ़िया किसी आराम वाले जगह पर जाना चाहते हैं तो जल्द कोई होटल या रिसॉर्ट बुक करा लें। क्योंकि आलसी लोगों के लिए मुंबई स्थित स्पा व रेसॉर्ट एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
अगर आप और आपके पार्टनक एकांत में रहना पसंद करते हैं व प्राइवेसी चाहते हैं तो उन्हें एकांत वाली जगहों पर जाएं। एकांत के लिए अपने पार्टनर को लोनावला या फिर खंडाला जाएं। बता दें कि इन दोनों जगहों को पर्यटकों का स्वर्ग भी कहा जाता है।
अगर आप और आपके पार्टनर एडवेंचर के चौकिन हैं तो ट्रैकिंग वाले जगहों पर एक साथ जाएं, जहां आप दोनों एक साथ एडवेंचर कर सकते हैं। इसके लिए आप तिकोना फोर्ट ट्रैक जैसी जगहों पर साथ में जाएं।





