‘अक्सर ‘ के सीक्वल में काम करेंगी जरीन खान!

ए93e02677232028f3a6c484881344596b (1)जेन्सी/मुंबई।बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जरीन खान फिल्म ‘अक्सर ‘ के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है। जरीन ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत फिल्म ‘वीर ‘ से की थी। वीर की असफलता के बाद जरीन ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान नहीं बना सकी। 

 
पिछले साल रिलीज फिल्म ‘हेट स्टोरी 3 ‘ में जरीन ने जमकर अंग प्रदर्शन करके अपने डूबते कैरियर को बचाया। जरीन को अब एक और ऐसी फिल्म मिल गई है जो कि हिट फिल्म का सीक्वल है। 
 
बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अनंत महादेवन फिल्म ‘अक्सर ‘का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म अक्सर में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डीनो मोरिया ने काम किया था। 
 
चर्चा है कि अनंत महादेवन ने फिल्म के सीक्वल में काम करने के लिए जरीन को राजी कर लिया है। बताया जाता है कि ‘अक्सर 2 ‘ हॉट सीन से भरपूर होगी। ‘हेट स्टोरी 3 ‘ में जरीन का बोल्ड अंदाज दर्शकों को पसंद आया था। ‘अक्सर 2Óमें जरीन को कुछ इसी तरह पेश किया जाएगा। हालांकि फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई है।
Back to top button