अक्षरधाम मंदिर में हुयें हमले का मुख्य साजिशकर्ता हुआ गिरफ्तार

अहमदाबाद। अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल राशिद अजमेरी को अहमदाबाद में हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात की गई। अहमदाबाद अपराध शाखा के डीसीपी दीपन भद्रन ने कहा, ‘अजमेरी अक्षरधाम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वालों में से एक था। शुक्रवार रात उसे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।

अक्षरधाम मंदिर में हुयें हमले का मुख्य साजिशकर्ता हुआ गिरफ्तारउन्होंने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि अपने भाई से मिलने के लिए वह रियाद से अहमदाबाद आ रहा है।’ आरोप है कि अहमदाबाद निवासी अजमेरी ने आतंकी हमले की साजिश रची और उसे अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा की मदद की।

भद्रन ने बताया कि अक्षरधाम मंदिर पर हमला होने के पहले ही वह रियाद भाग निकला था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। अजमेरी के छोटे भाई अदम को 2014 में रिहा कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में उसके खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया था।

24 सितंबर 2002 को गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में घुसकर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इस आत्मघाती हमले में 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। आतंकियों से लोहा लेते हुए एनएसजी कमांडो, पुलिसकर्मी सहित तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सभी हमलावर मारे गए थे। मई 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने केस के सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया था। इनमें तीन को फांसी की सजा मिली थी।

Back to top button