अक्षय कुमार ने किया बड़ा ऐलान, PUBG की जगह लाएंगे मेड इन इंडिया ऐप FAU.G

मुंबई। भारत सरकार ने हाल ही में चीन के पबजी सहित 118 अन्‍य मोबाइल ऐप्‍स को बैन कर दिया। इसके साथ ही अब पबजी के दीवानों के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है। दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अब पबजी जैसा ही एक मेड इन इंडिया ऐप लाने वाले हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए मेड इन इंडिया मल्टीप्लेयर एक्शन गेम की अनाउंसमेंट कर दी है। इसका फायदा भारतीय सेना के जवानों को भी पहुंचेगा।
Also Read : कंगना का खुला चैलेंज, 9 सितंबर को आऊंगी मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक ले
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर गेम ‘फौज’ की घोषणा करते हुए लिखा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट का सपोर्ट करते हुए मुझे मल्टीप्लेयर एक्शन गेम की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। फेयरलेस एंड यूनाइटेड-गार्ड्स फौज (FAU.G)। मनोरंजन के साथ प्लेयर्स सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जानेंगे। शुद्ध राजस्व का 20% #BharatKeVeer ट्रस्ट को दान किया जाएगा।

View this post on Instagram

Supporting PM @narendramodi’s Atma Nirbhar movement, proud to present a multiplayer action game, Fearless And United – Guards FAU-G. Besides entertainment, players will also learn about the sacrifices of our soldiers. 20% of the net revenue generated will be donated to #BharatKeVeer Trust #FAUG @vishygo #nCoreGames
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Sep 4, 2020 at 3:40am PDT

The post अक्षय कुमार ने किया बड़ा ऐलान, PUBG की जगह लाएंगे मेड इन इंडिया ऐप FAU.G appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button