अक्षय कुमार और रजनीकांत की ‘2.0’ ने रिलीज से पहले ही जुगाड़ लिए 370 करोड़

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर ‘2.0’ का बजट तगड़ा है। इस पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। एेसे में निर्माता चाह रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा रकम रिलीज से पहले ही हासिल कर ली जाए। वे इसमें सफल भी हुए हैं। करीब 370 करोड़ की वसूली तमाम अधिकार बेच कर हो गई है। अभी पूरी वसूली नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि सिनेमाघरों से सात दिन में पूरी लागत वसूल हो जाएगी। बता दें कि इसे हिंदी इलाके में ‘बाहुबली 2’ से ज्यादा स्क्रीन्स मिल रही हैं। इसे एए फिल्म्स रिलीज कर रही है और 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी। 17 आईमैक्स 3डी स्क्रीन्स पर भी इसे लगाया जा रहा है। ये आंकड़ा अगले कुछ दिनों में बढ़ सकता है। हिंदी बेल्ट में इसके कम से कम 21000 शो तो होंगे ही।

– सभी संस्करणों के सेटेलाइट राइट्स से इसे 120 करोड़ मिले हैं।

– सभी संस्करणों के डिजीटल राइट्स से 60 करोड़ मिले हैं।

– कर्नाटक में राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए।

– केरल से राइट्स के बदले 15 करोड़ रुपए हासिल हुए।

इस तरह वसूली का यह आंकड़ा 370 करोड़ रुपए होता है। पांच दिन बाद इसे रिलीज होना है। 25 तारीख से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो सकती है। पहले दिन कम से कम 25 करोड़ रुपए तो हिंदी संस्करण से इसे मिलेंगे ही। दक्षिण भारत से और ज्यादा कमाई की उम्मीद है क्योंकि वहां रजनीकांत के कारण भी इसे देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button