अक्षय कुमार और रजनीकांत की साइंस फिक्शन फ़िल्म ‘2.0’का क्या है राज जानिए

अक्षय कुमार और रजनीकांत की साइंस फिक्शन फ़िल्म ‘2.0’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है।यह इंतज़ार तब से और भी ज़्यादा बेसब्र हो चला है, जब से फ़िल्म का टीज़र आया है। अब अक्षय ने फ़िल्म के कुछ दृश्यों की मेकिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे कि दुनियाभर के वीएफएक्स कलाकारों ने किस प्रकार एक अलग दुनिया खड़ी कर दी है।

शंकर निर्देशित इस फ़िल्म में अक्षय कुमार एक सिरफिरे साइंटिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले ख़तरों के ख़िलाफ़ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। यह रजनीकांत की फ़िल्म एथीरन का सीक्वल है, जिसमें रजनी ने वैज्ञानिक डॉ. वसीगरन और अत्याधुनिक रोबोट चिट्टी का किरदार निभाया था। इस बार चिट्टी का सामना सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा। अक्षय ने फ़िल्म की मेकिंग का जो वीडियो शेयर किया है, उससे पता चलता है कि कितने बड़े पैमाने पर इस फ़िल्म के लिए दुनियाभर के तकनीशियनों ने काम किया है।

इसके अनुसार, दुनियाभर के 25 वीएफएक्स स्टूडियोज़ ने 2150 वीएफएक्स शाॉट्स तैयार किये हैं। 1000 वीएफएक्स कलाकारों ने इस पर काम किया है। 10 कान्सेप्ट आर्टिस्ट, 25 3 डी डिज़ायनर्स और 500 क्राफ्ट्समैन की टीम ने 2.0 के दृश्यों को हैरतअंगेज़ बनाने के लिए मेहनत की है। 4 जाने-माने एक्शन निर्देशकों केनी बेट्स, स्टीव ग्रिफिन, निक पॉवेल और सिल्वा ने फ़िल्म के एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है। कुल मिलाकर दुनियाभर के 3000 तकनीशियनों ने 2.0 को बनाने में अपना योगदान दिया है। फ़िल्म का बजट 500 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। इसीलिए अक्षय ने इस वीडियो के साथ लिखा भी है- टीम की ओर से असीमित प्रयास।

2.0 तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी बनायी गयी है। फ़िल्म इसी साल नवंबर में रिलीज़ होने वाली थी, मगर कुछ दिन पहले रिलीज़ बदलने की ख़बरें आई थीं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुनने में यह भी आया है कि ऐश्वर्या राय फ़िल्म में कैमियो कर सकती हैं, जो एंधीरन की लीडिंग लेडी थीं। गणेश चतुर्दशी पर फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसे 24 घंटे के भीतर 32 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा था। अक्षय कुमार के जन्म दिन पर फ़िल्म के कई पोस्टर्स रिलीज़ किए गए थे। एमी जैक्सन फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। करण जौहर की कंपनी भी इस फ़िल्म के निर्माण से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button