अक्टूबर में आ रहे 5 बड़े त्यौहार, 10 से नवरात्र होंगे शुरू, 27 अक्टूबर को है करवा चौथ

रिलिजन डेस्क। नया महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। हिन्दी पंचांग के अनुसार जानिए 31 अक्टूबर तक कौन-कौन सी विशेष तिथियां आ रही हैं…5 अक्टूबर : इस दिन इंदिरा एकादशी है। एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले फलों का भोग लगाएं।8-9 अक्टूबर : इन दो दिनों में अमावस्या तिथि रहेगी। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को पितृमोक्ष अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों के लिए धूप-ध्यान करें।10 अक्टूबर : इस दिन से अश्विन मास के नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 10 तारीख को घट स्थापना होगी। देवी मां को लाल चुनरी और लाल फूल चढ़ाएं।17 अक्टूबर : 17 तारीख को दुर्गाष्टमी है। देवी मां को लाल फूल चढ़ाएं।18 अक्टूबर : दुर्गा नवमी पर गरीब कन्याओं को अपने घर में बैठाकर भोजन करवाएं। धन का दान करें।19 अक्टूबर : इस दिन पापांकुशा एकादशी है। भगवान विष्णु के साथ ही लक्ष्मीजी की पूजा करें। सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं।24 अक्टूबर : 24 तारीख की रात बहुत है, क्योंकि इस दिन शरद पूर्णिमा है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रात में दक्षिणावर्ती शंख से बाल गोपाल का अभिषेक करें।27 अक्टूबर : इस दिन करवा चौथ है। रात में चंद्रोदय के बाद चंद्र देव को जल चढ़ाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
festival dates in October 2018, karvachauth in October 2018