।।आज का पंचांग।। 31 जनवरी दिन मंगलवार

।।आज का पंचांग।। 

आज का दिन मंगल मय हो, 31 जनवरी दिन मंगलवार

।।आज का पंचांग।। 31 जनवरी दिन मंगलवार

 

ऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:34
सूर्यास्त:-05:26
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
03:00से 04:30 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल-उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप नई योजना बनाने मे सफल हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपको कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।निजी सम्बंध प्रगाढ़ होंगे।

सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- भूरा।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना है।यश, कीर्ति में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।मन प्रसन्न रहेगा।

सुझाव:- आज आप आंवला के वृक्ष की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।

सुझाव:-आज आप किसी देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके शत्रुओं से वाद-विवाद होने की सम्भावना है।वाणी पर संयम रखें।

सुझाव:- आज आप दूसरों की बुराई करने से बचें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपको माता से धनलाभ होने की सम्भावना है।रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

सुझाव:- आज आप किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होने की सम्भावना है।आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप सूर्यदेव को अर्घ्य दें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पद प्रतिष्ठा में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- नीला।
(गा, गे, गो, गी, सा,शी, से,सो,दा)
कुम्भ:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- गुलाबी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।दैनिक कार्यों में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज माघ मास शुक्लपक्ष चतुर्थी है तिथि है।
2 आज विवाह मुहूर्त है, गणेश चतुर्थी व्रत है।

//प्रेरणा दाई चौपाई//

मुद मंगल मय सन्त समाजू। जो जग जंगम तीरथ राजू।।

अर्थ:- सन्त समाज सदैव प्रशन्नता युक्त रहता है इनका दर्शन मनो चलते फिरते तीर्थराज प्रयाग के समान है।सन्त का सम्मान करना सभ्यता को आदर देना मानवता के मूल भूत गुणों को मानना है।

//आप सब का मंगल हो //

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथाव्यास व ज्योतिर्विद||
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- {9044741252}

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button