होने जा रही है इस अनोखी चीज की ऑनलाइन नीलामी, जानकर आप भी हो जाएँगे सोचने पर मजबूर

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्हें पुरानी चीजें सहेज कर रखने का शौक होता हैं और वे इन चीजों की खरीद-फरोख्त नीलामी में करते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी चीज की नीलामी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप कभी सोच भी नहीं सकते होंगे। जी हाँ, नीलामी में कई अद्भुद और महँगी चीजों की बोली लगे जाती हैं लेकिन आज हम आपको जिस नीलामी की जानकारी देने जा रहे हैं वह आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। आयी जानते हैं इस अनोखी नीलामी के बारे में।
दरअसल, एक व्यक्ति ने 6 साल पुराना बर्गर का ऑनलाइन विज्ञापन डाला है। छह साल पुराने चीज बर्गर की नीलामी हुई, जिसकी अभी तक 62.65 डॉलर यानी कि 4400 रुपये लगाई गई है।

weird auction,buregr online auction,online auction,6 year old burger online auction ,अनोखी नीलामी, बर्गर की ऑनलाइन नीलामी, ऑनलाइन नीलामी, 6 साल पुराने बर्गर की ऑनलाइन नीलामी

हाल ही में ओंटारियो के रहने वाले डेव अलेक्जेंडर नाम के व्यक्ति ने लगभग छह साल पुराने चीज बर्गर को नीलाम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेव ने अपने घर में पिछले 6 साल से एक बर्गर और कुछ फ्राइज रखे थे, जिसे बेचने के लिए उन्होंने ई-बे पर विज्ञापन डाला था।

डेव ने बताया कि उनकी बेटी ने साल 2012 में बर्गर और फ्राइज खरीदने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने इसे खरीदकर शेल्फ में रख दिया। डेव ने बर्गर की नीलामी के लिए 30 डॉलर रखी थी जो देखते ही देखते छह दिनों में 62.65 डॉलर पहुंच गई।

लोगों का मानना है कि मैकडॉनल्ड के फ़ूड्स कभी ख़राब नहीं होते हैं। इसी वजह से डेव ने घर में छह साल तक बर्गर को संभालकर रखा और अब उसे नीलाम कर दिया। नीलामी की कीमत ख़रीदी गई कीमत से कहीं ज़्यादा है।

Back to top button