हैदराबाद में हुआ एक और बड़ा कांड, अब ऑटो ड्राइवर ने 18 साल की युवती से दुष्कर्म कर…

हैदराबाद महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से अब तक लोग संभले भी नहीं हैं कि यहां 18 साल की एक युवती से ऑटो ड्रायवर द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपनी 10 साल छोटी बहन के साथ घर जाने का रास्ता भटक गई थी। उसी दौरान मदद के बहाने एक ऑटो रिक्शा चालक ने उन्हें लिफ्ट दी। इसके बाद वह उसे शहर के नमपाली इलाके में एक लॉज में ले गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी छोटी बहन सो गई उसके बाद आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की।

रातभर पीड़िता और उसकी छोटी बहन को लॉज में रखने के बाद आरोपी ने अगली सुबह दोनों को फलकनुमा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने जैसे-तैसे अपने परिवार से संपर्क किया और उसके साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

रातभर घर ना पहुंचने पर परिजनों द्वारा पहले ही दोनों के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एक और बिल पास, रेप के आरोपियों को अब 21 दिन में होगी सजा ए मौत

हैदराबाद की बेटी की हो चुकी जघन्य हत्या

हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था। इस घटना के बाद चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर भी कर दिया है। पुलिस महिला अपराधों के खिलाफ सख्त हो गई है। इस बीच हैदराबाद में ही एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button