हिरासत में लिए गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, किसानो से मिलने जा रहे थे अयोध्या

बाराबंकी। किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी के चौपुला चौराहे पर हिरासत में लिया गया है। इस दौरान बाराबंकी पुलिस और पीसीसी अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई। अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि योगी सरकार अयोध्या में भूमि अधिग्रहण में किसानों के साथ भेदभाव कर रही है।

हिरासत में लिए जाने के बाद पीसीसी अध्यक्ष ने चुनौती कहा कि किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे। योगी सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसी को 70 लाख बीघा तो किसी को 10 लाख रुपया बीघा का मुवावजा दिया जा रहा है। यह किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो, नही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार अयोध्या में विकास के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर रही है। तमाम किसान मुवाब्जे में भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर पिछले कई दिनों से किसान नाराजगी जता रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज किसानो से मिलने अयोध्या जा रहे थे।
The post हिरासत में लिए गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, किसानो से मिलने जा रहे थे अयोध्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button