हार के बाद विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, इस खबर में पढ़िए कप्तान की एक-एक बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत लिया। हार के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला और वह जीत की हकदार थी।
विराट ने माना कि टीम ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की उन्होंने तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जब गेंद घूम रही हो तो बुमराह उससे जादू कर सकते हैं। विराट ने माना कि बुमराह ने टीम को मैच में वापस लाने की पूरी कोशिश की।
विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल और पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे मयंक की भी तारीफ की। कप्तान ने आगे कहा कि 150 रन जीत के लिए काफी होते। आगे कोहली ने माना कि ऑस्ट्रेलिया भारत से अच्छा खेला इसलिए वह जीत का हकदार था।
बता दें कि 19वें ओवर में बुमराह ने दो विकेट लिए थे। उन्होंने पहले हैंड्सकॉम्ब (13) और फिर कोल्टर नाइल (4) को चलता किया। इस ओवर में कुल दो रन दिए गए। उन्होंने 4 ओवर्स में कुल 16 रन देकर 3 विकेट लिए। डेब्यू करने वाले मयंक मार्कंडेय के लिए विराट ने कहा कि उन्होंने ने मीडिल ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की। बता दें कि मयंक ने 4 ओवर में 31 रन दिए थे।





