हमारे शास्त्रों में बहुत ही महत्व है इस खास रंग का, इस दिन पहनने से दूर होते है सभी कष्ट !

ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरुवार को गुरु की पूजा और पीले रंग का खास महत्व है। सप्ताह में सात दिन और हर एक दिन को हिन्दू धर्म के लिहाज से किसी खास भगवान को समर्पित किया गया है। गुरुवार को भगवान विष्णु और साईं बाबा की अराधना होती है। ऐसा मानना है कि दोनों ही देवताओं को पीला रंग पसंद है और इस दिन यदि पीला रंग पहना जाए तो कई लाभ हो सकते हैं।
# बृहस्पति, सोने और तांबे जैसी पीले रंग के धातुओं से जुड़ा है। साथ ही भगवान विष्णु भी पीले वस्त्र ही धारण करते हैं।ऐसे में यदि आप पीले रंग के कपड़े और धातु पहनते हैं तो आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा हासिल होगी।
# भगवान विष्णु को खुश करना है तो पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं और खायें। बृहस्पति पीली मिठाई से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
# अगर शादी में रुकावटें आ रही हैं या अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनना शुरू कर दें। परिस्थितयां अनुकूल हो जाएंगी।
# ज्योतिष की मानें तो जब तक गुरु की कृपा न हो, विवाह नहीं हो पाता। यदि किसी लड़की की शादी में विलंब हो रहा है तो उसे गुरुवार को पीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी युवतियों को शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनने से भी लाभ होता है।





