इतने करोड़ में हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश में लगी है बीजेपी: मनीष सिसोदिया

बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि उनके सात विधायकों को बीजेपी ने अपने दल में लाने के लिए 10-10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की. हालांकि बीजेपी ने इस दावे को ‘विचित्र आरोप’ बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ध्यान आकर्षित करने के लिए बेचैन है.
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इससे पहले भी आप के विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश की थी, जिस पर जनता ने उचित जवाब दिया था. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी.
उन्होंने कहा, ‘अब जबकि बीजेपी के पास कोई विकास का मुद्दा उठाने के लिए नहीं रह गया हो तो वह आप के सात विधायकों को 10-10 करोड़ में खरीदने के प्रयास में जुट गई है.’
शिवसेना के द्वारा देश बुर्का बैन की मांग पर ओवैसी का जवाब, कहा…
सिसोदिया ने की पीएम मोदी की आलोचना 
मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और जैसे ही बीजेपी आम चुनाव जीतेगी, ये विधायक तृणमूल कांग्रेस छोड़ देंगे.





