हमारी हड्डियों की दुश्मन हैं ये चीजें, कैल्शियम होता है खत्म

हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी हो जाने से हड्डियों पर तो असर पड़ता ही है बल्कि हड्डी से जुड़े कई तरह के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ आहार ऐसे हैं जिनके ज्यादा सेवन से हड्डियों का कैल्शियम नष्ट हो जाता है…
चाय, कॉफी की आदत
कैफीन, शरीर में पहुंचकर फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा कैफीन लेने से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर में कैल्शियम नष्ट होने लगता है। कैल्शियम का लेवल कम होने से हड्डियां और मसल्स कमजोर होने लगते हैं।
जानवरों से प्राप्त प्रोटीन
जानवरों से प्राप्त होने वाले आहार जैसे- मांस, मछली, अंडे आदि का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप रोजाना इन्हीं पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इनसे मिलने वाला प्रोटीन हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।
सही डायट के साथ हेल्थी लाइफस्टाइल भी जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर हेल्थी रहे तो इसके लिए हड्डियों का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सही डायट के साथ-साथ लाइफस्टाइल भी हेल्थी होनी चाहिए।
लेकिन जाने-अनजाने में हमारी कुछ गलत आदतों की वजह से हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कि हमारी कौन सी आदते हैं जिनसे हड्डियों को होता है नुकसान…
चॉकलेट ज्यादा खाना
लगातार चॉकलेट खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। चॉकलेट में मौजूद फ्लैवोनॉल और कैल्शियम ‘बोन मिनरल डेंसिटी’ के लिए सकारात्मक असर डालने वाले तत्व हैं।
ब्रेड, केक और अन्य बेकरी फूड्स
बहुत से लोगों को बेकरी फूड्स जैसे ब्रेड, बन, केक, रस्क आदि बहुत पसंद होते हैं, लेकिन इनमें शुगर की मात्रा और कई हानिकारक तत्व होते हैं, जिसके कारण इनके ज्यादा सेवन से शरीर की हड्डियां खोखली हो जाती हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक्स
सॉफ्ट ड्रिंक्स न सिर्फ आपके भोजन द्वारा लिए गए कैल्शियम को बर्बाद करती हैं, बल्कि आपके शरीर में पहले से मौजूद कैल्शियम को भी सोख लेती हैं। इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे-कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, फ्लेवर्ड जूस आदि का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। खाने के बाद कभी भी इन सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।





