हथेली के रंग से जान सकते हैं आपके जीवन में पैसा मिलेगा की नही…

हस्तरेखा शास्त्र से हम जान सकते हैं की भविष्य में अपने पास पैसा रहेगा की नहीं, इस बात का अनुमान लगाने के लिए हथेली के रंग को देखकर आर्थिक स्थिति के बारे में जाना जा सकता है। हथेली का रंग भविष्य में आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देती है। आज हम इस लेख में हम हथेली के रंग के आधार पर भविष्य की आर्थिक स्थिति के बारे मे बता रहे हैं, अगर हाथ का रंग सफेद, लाल, पीला, गुलाबी और मटमैला है तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इसका कुछ न कुछ संकेत होता है।
लाल रंग –
अगर किसी की हथेली का रंग लाल है तो उस व्यक्ति को भविष्य में कर्जा लेने की संभावना बनी रहती है। ऐसे लोगो के पास धन आता तो है लेकिन रुकता नहीं है। इस रंग की हथेली वाले व्यक्ती जीवन में पैसा कमाते तो है लेकिन पैसा इनके पास रुकता नहीं हैं।
पीले रंग –
जिसकी हथेली का रंग पीला होता है ऐसा व्यक्ती जीवन में आसानी से धन खर्च नहीं करता। ऐसे लोग हमेशा ही कंजूस माने जाते हैं। जिनकी हथेली का रंग पीला होता है वे लोग पैसा दबा कर रखते हैं।
धब्बेदार हथेली या मटमैला रंग-
जिनकी हथेली का रंग मटमैला या धब्बेदार होता है वे लोग अक्सर गलत कामों में पैसा खर्च करते हैं और गलत कामों में ही अपने पैसे को गंवा देते हैं। ऐसे लोग हमेशा अनैतिक तरीके से धन कमाने की सोचते हैं।
सफेद रंग –
जिनकी हथेली का रंग सफेद होता है उन लोगो के जीवन में हमेशा ही पैसों की कमी बनी रहती है। इन लोगो के पास पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोगो के जीवन में पैसा ज्यादा महत्व नहीं रखता।
गुलाबी रंग –
जिनकी हथेली का रंग गुलाबी होता है उन लोगो को जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती है। इन लोगो के पास धन संपत्ति हमेसा रहती है।





