स्मोकिंग की लत आपको कम उम्र में ही बना देगी बूढ़ा…

स्मोकिंग की आदत कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक को न्योता देती है। यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है, जिसमें से एक उम्र को कम करना भी है। अब एक हालिया स्टडी में सामने आया है कि स्मोकिंग न सिर्फ उम्र कम करती है बल्कि व्यक्ति को 20 साल जल्दी बूढ़ा भी कर देती है। यानी स्मोकिंग करने वाले युवक की उम्र 20 साल है तो उसकी क्रानलॉजिकल ऐज किसी 40 साल के शख्स की तरह हो सकती है।
क्या है क्रानलॉजिकल और बायलॉजिकल ऐज
मानव शरीर की दो तरह की उम्र होती है, पहली तो क्रानलॉजिकल और दूसरी बायलॉजिकल। क्रानलॉजिकल ऐज वह है जो व्यक्ति के जन्म से गिनी जाती है, वहीं व्यक्ति किस उम्र का दिखता है, यह बायलॉजिकल ऐज में गिना जाता है।
स्टडी में क्या आया सामने
साइंटफिक रिपोर्ट में जारी हुई स्टडी के मुताबिक, स्मोकिंग के नुकसान को लेकर 149,000 अडल्ट्स का ब्लड टेस्ट किया गया। इससे यह सामने आया कि स्मोकिंग करने वाले युवाओं की क्रानलॉजिकल उम्र उनसे ऐज में डबल वाले नॉन स्मोकर्स लोगों के बराबर है। वहीं स्मोकिंग नहीं करने वालों की क्रानलॉजिकल ऐज उनके जन्म के समय के मुताबिक सटीक पाई गई।
स्टडी में 10 में से 7 ऐसे स्मोकर्स जिनकी उम्र 30 से कम थी उनकी क्रानलॉजिकल ऐज 31 से 40 या 41 से 50 के बीच पाई गई। वहीं 62 प्रतिशत नॉन स्मोकर्स की उम्र सटीक पाई गई। स्टडी में शामिल कुल लोगों में से 49,000 लोग स्मोकर्स थे और उनकी ऐवरेज ऐज 53 पाई गई, जो चिंता का विषय है।
स्मोकिंग छुड़वा देंगे ये 5 घरेलू तरीके
धूम्रपान ऐसी जानवेला आदत है, जिससे छुटकारा पाना ना केवल मुश्किल है बल्कि इस आदत को छोड़ना हर किसी के बस में भी नहीं है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इस आदत को छोड़ना नामुमकिन नहीं है। आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आप धूम्रपान की आदत को न केवल छोड़ सकते हैं बल्कि इसका असर आपको फौरन दिखना शुरू हो जाएगा। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानिए…
अदरक
अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें थोड़ा-सा काला नमक और थोड़ा-सा नींबू मिलाकर धूप में सुखा लें। जब यह सूख जाए तो इसे अपनी जेब में रख लें। जब भी सिगरेट की तलब लगे तो थोड़ी-सी मात्रा में मुंह में रख लें। अदरक में मौजूद सल्फर सिगरेट या किसी भी नशीले पदार्थ की तलब को दूर करता है। आपको इस उपाय को करने के बाद 5 मिनट में ही असर दिखने लगेगा।
आंवला
अदरक की तरह आंवला भी धूम्रपान की तलब को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आंवले के टुकड़ों में नमक मिलाकर सुखा लें। धूम्रपान की इच्छा होने पर इन टुकड़ों को चूसें। इसमें मौजूद विटमिन-सी निकोटीन लेने की इच्छा कम करता है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च में कैप्साइसिन के अलावा विटमिन-सी भी मौजूद होता है, जो श्वसन प्रणाली को मजबूत और धूम्रपान की लालसा को कम करती है। इस मसाले को अपने खाने में प्रयोग करने के साथ ही आप इसका इस्तेमाल 1 गिलास पानी में चुटकी भर मिलाकर भी कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलती है और यह उपाय लंबे समय तक काम करता है।
शहद
धूम्रपान ही नहीं किसी भी तरह के नशे को दूर करने के लिए शहद बेहद ही उपयोगी औषधि है। शहद में विटमिन, एंजाइम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं जो धूम्रपान की तलब को छुड़वाने में मदद करते हैं। हमेशा शुद्ध शहद का प्रयोग करें, क्योंकि इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है।
मुलेठी
अपनी शर्ट की जेब में सिगरेट की जगह मुलेठी रखें। जब भी धूम्रपान का मन करें तो आप मुलेठी को अच्छे से चबा लें, आपकी धूम्रपान की इच्छा कम हो जाएगी। साथ ही इससे आपका पेट भी ठीक रहेगा।
स्टडी ऑथर पोलिना मौमोशिना ने कहा कि, ‘स्मोकिंग लोगों की हेल्थ को तबाह करने और उम्र से पहले निधन की बड़ी वजह है। यह कई तरह की बीमारियों को न्योता देता है।’ उन्होंने कहा कि, ‘स्टडी में नॉन स्मोकर्स के मुकाबले स्मोकिंग करने वालों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में तेजी देखी गई, यह प्रक्रिया महिला व पुरुषों में समान दिखी।’
स्टडी से पता चलता है कि स्मोकिंग की आदत से शरीर के इंटरनल वर्क को होने वाले नुकसान को लेकर अब तक जो अंदाजे लगाए जा रहे थे, सच्चाई उससे भी ज्यादा खतरनाक है। स्टडी से यह साफ है कि स्मोकिंग न सिर्फ बायलॉजिकल बल्कि क्रानलॉजिकल ऐज को भी प्रभावित करती है, जो खतरनाक है।





