स्तनपान की वजह से नहीं इन वजहों से महिलाओं के स्तन खो देते हैं खूबसूरती
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2017/05/26-1493205672-x18-1492499840-breastfeed5-jpg-pagespeed-ic-hdzsu9sjm2.jpg)
स्तन की खूबसूरती सिर्फ स्तनपान से ही नहीं बिगड़ती बल्कि आपकी कुछ और गलतियों की वजह से भी बिगड़ती है।
महिलाओं को अपने स्तनों से बहुत प्यार होता है क्योंकि यही उनके शारीरिक व्यक्तित्व को निखारते हैं। लेकिन उम्र के साथ यह खूबसूरत अंग ढीले और बेडौल होने लग जाता है। जिसका कारण महिलाएं स्तनपान को मानती हैं। परंतु, एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ स्तनपान को बेडौल का कारण मानना गलत है, ऐसी और भी वजहें या कारण है जो इस अंग को प्रभावित करते हैं।
स्तनपान कराने के कितने फायदे हैं यह तो आपको पता ही है यह बच्चे को सेहतमंद बनाता है साथ ही मां और बच्चे के बीच एक कनेक्शन भी पैदा करता है। मगर, स्तनों के आकार को न बिगाड़ने के चक्कर में कई माएं बच्चे को बाहर का दूध पिलाती हैं। जिससे बच्चे को आगे चलकर कई नुकसान भुगतने भी पड़ते हैं लेकिन आपके स्तन की खूबसूरती सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग से ही नहीं बिगड़ती बल्कि आपकी कुछ और गलतियों की वजह से भी बिगड़ती है।
फैक्ट 1
कई महिलाएं सोचती हैं कि स्तनपान उनके स्तनों को ढीला और बेडौल कर सकता है लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो सिर्फ स्तनपान से ही नहीं ऐसे और भी कई कारण हैं जो महिलाओं के इस अंग पर दुष्प्रभाव डालते हैं।
फैक्ट 2
एक स्टडी में उन महिलाओं के स्तनों में कोई अंतर नहीं पाया गया जो स्तनपान कराती हैं और जो फिगर को बनाए रखने के लिए बच्चे को फॉर्मूल फीडिंग करवाती हैं। उस स्टडी में निष्कर्ष निकाला गया कि स्तनपान किसी भी रूप में महिलाओं के स्तनों के आकार को प्रभावित नहीं करता।
फैक्ट 3
विशेषज्ञों का एक अवलोकन यह भी रहा कि स्तनपान से स्तन की त्वचा और भी सेहतमंद होती है।
फैक्ट 4
स्तनपान की बजाय महिला की प्रेगनेंसी, स्तनों को प्रभावित करती है। प्रेगनेंसी के दौरान दूध उत्पादन शुरू हो जाता है। जिससे स्तनों का आकार बदलने लग जाता है।
फैक्ट 5
जब आपका वजन बढ़ता है तो छाती के आसपास के लिगामेंट में थोड़ा खिंचाव आता है और यही स्तनों को ढीला बनाता है।
फैक्ट 6
आपके स्तनों के आकार, आकार और दृढ़ता में भी आनुवांशिक कारकों की भूमिका होती है।
फैक्ट 7
दूसरे कारण जैसे उम्र, कई गर्भधारण, धूम्रपान जैसी आदत, शरीर की चर्बी और आपकी गतिविधि का स्तर भी स्तनों के आकार को प्रभावित करता है।
फैक्ट 8
ब्रेस्टफीडिंग से ब्रेस्ट कैंसर और रजोनिवृत्ति से पहले डिम्बग्रंथि के कैंसर का खतरा भी कम होता है।
फैक्ट 9
धूम्रपान छोड़ना, बढ़ते वजन पर नियंत्रण करना, नियमित रूप से व्यायाम करना, सही आंतरिक वस्त्र पहनना और स्तनों को मॉइस्चराइज करने से भी इन्हें बेडौल होने से बचाया जा सकता है।