सौतेले भाई के साथ ईशान ने मनाया 23वां बर्थडे तो पार्टी की रौनक बनी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर का अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें ईशान अपनी मां और को-एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

इन तस्वीरों में ईशान और उनकी मां नीलिमा अजीम के बीच की बॉडिंग साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में ईशान नीलिमा के माथे पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में आपको मां-बेटे के बीच का प्यार साफ नजर आएगा। ईशान के बर्थडे पार्टी की रौनक जाह्नवी कपूर बनीं। इस पार्टी में वह स्किन कलर के वनपीस में नजर आईं।
इसके अलावा शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। इन तस्वीरों में ईशान के केक काटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशान केक देखकर जो रिएक्शन दे रहे हैं वह काबिले तारीफ है। आपको बता दें, ईशान खट्टर अपना जन्मदिन ऐश्वर्या राय बच्चन और पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ शेयर करते हैं।
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ‘धड़क’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से दोनों काफी अच्छी दोस्त बन गए हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुगुनी कमाई कर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ क्रू के लोग भी शामिल हुए।
‘धड़क’ की बात करें तो फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं विदेशों में ‘धड़क’ को 556 स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। जो कि मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी वर्जन है। ‘सैराट’ को निर्देशक नागराज मंजुले ने बनाई थी। 4 करोड़ के बजट में बनीं ‘सैराट’ ने 110 करोड़ रुपये कमाए थे।