सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक, सांसदों-विधायकों की बैंक डिटेल्स जमा कराने का आदेश
जानकारी के अनुसार उन्हें वायरल फीवर और इन्फेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है।
सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी अपने रूटिन चेकअप के लिए गईं थीं जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष अगले दो दिन अस्पताल में भर्ती रहेंगी।
RBI ने दी जनता को छूट; अब ऐसे निकालिए 24 हजार रुपये
बता दें कि सोनिया गांधी वाराणसी में कांग्रेस की रैली में बीमार होने के बाद से ही आराम कर रही हैं। उनकी तबीयत खराब होने के चलते वो हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से दूर रहीं वहीं संसद की कार्यवाही में भी हिस्सा नहीं लिया।