सेवा सप्ताह के आखिर दिन मनोज तिवारी ने बांटा फेस मास्क और सैनिटाइजर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही दिल्ली भाजपा ने अंतिम दिन रविवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने विभिन्न जगहों पर आयोजित सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में भाग लिया। सांसद तिवारी ने कार्यक्रम में अंतिम दिन खजूरी खास में कंबल वितरण किया। उसके बाद भजनपुरा के अंबिका पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। इसी तरह नागलोई और पहाड़गंज में लोगों को साड़ी, फेस मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण किया।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से न सिर्फ दिल्ली के लाखों लोग एकजुट हो रहे हैं बल्कि कोरोना महामारी के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इससे निपटने के लिए जनमानस तक पहुंचकर उनकी मदद भी की है।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति के माध्यम से जनहित के कार्यों को अपना नैतिक कर्तव्य समझते हैं। यही वजह है कि भाजपा अन्य दलों की उपेक्षा सबसे अलग दल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक बड़ी तपस्या है। इसके माध्यम से कईयों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा हमारे संसदीय क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान का आयोजन कर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को साकार किया है।
The post सेवा सप्ताह के आखिर दिन मनोज तिवारी ने बांटा फेस मास्क और सैनिटाइजर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





