सुहाना खान ने शेयर की अपने नए दोस्तों के साथ तस्वीरें, फैन्स बोले- ‘माशाअल्लाह’

शाहरुख खान  की बेटी सुहाना खान  भले ही अब तक फिल्मों से दूर हैं. लेकिन किसी सिनेस्टार की तरह वह आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. सुहाना खान ने हाल ही में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमीशन लिया है. अब सुहाना के नए दोस्तों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

हाल ही में सुहाना खान की दो फोटो सोशल मीडिया पर नजर आईं. जिनमें वह अपने न्यूयॉर्क के दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं. अब इस गर्लगैंग वाली तस्वीर को लोग बार-बार देख रहे हैं. इन तस्वीरों में सुहाना अपनी दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B2tNAJ-ABUF/?utm_source=ig_embed

यहां देखा जा सकता है कि कैसे कम ही समय में सुहाना ने नई जगह पर भी खास दोस्त चुन लिए हैं. यहां कोई सुहाने की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके जल्दी से दोस्त बना लेने वाले प्यारे नेचर की. तो कोई सुहाना की नई दोस्तों की ही तारीफों के पुल बांध रहा है.

रानू मंडल की लाइफ पर बनेगी फिल्म, ये एक्ट्रेस बनेगी फिल्मी रानू मंडल

https://www.instagram.com/p/B2rNQy6Ay_v/?utm_source=ig_embed

याद दिला दें कि इसी साल सुहाना ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. इसके साथ ही वह अपने एक दोस्त की शॉर्ट मूवी ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ से एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. अभी इस फिल्म का सिर्फ एक पोस्टर ही सामने आया है. 

Back to top button