सुषमा स्‍वराज के सामने सिंगर ने गाया भजन…मंत्री ने पुलवामा पर रखी PM मोदी की बात

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अफ्रीकी देश मोरक्‍को की यात्रा पर हैं. रविवार को वहां भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से उन्‍होंने मुलाकात की. उस दौरान मोरक्‍को के गायक नस्र मेगरी (Nasr Megri) ने विदेश मंत्री के समक्ष महात्‍मा गांधी का प्रसिद्ध भजन ‘वैष्‍णव जन तो तेने कहिए’ गाया.सुषमा स्‍वराज के सामने सिंगर ने गाया भजन...मंत्री ने पुलवामा पर रखी PM मोदी की बात

इस दौरान सुषमा स्‍वराज ने कहा, ”यह मेरी पहली मोरक्‍को यात्रा है. मैं यहां भारी दिल के साथ आई हूं. मैं 16 तारीख को विदेश यात्रा के लिए निकली और 14 तारीख को हमारे 40 जवान पुलवामा में शहीद हो गए. सभी राजदूत सोच रहे थे कि मैं यह यात्रा रद कर दूंगी. मैंने भी सोचा कि मुझे यह यात्रा रद कर देनी चाहिए. मैंने जब ये बात प्रधानमंत्री को बताई तो उन्‍होंने जो कहा, वह मैं आपसे साझा करना चाहती हूं. उन्‍होंने कहा, ”मोरक्‍को हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हुआ है. आतंकवाद को रोकने के लिए वह हमारे साथ समझौता करने जा रहा है. वह रेडिकलाइजेशन के खिलाफ लड़ रहा है. इस कारण कृपया वहां जाइए. उनसे सहमति जताते हुए, मैं यहां आई.”

Back to top button