वीडियो: जब सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन में भावुक हुए पीएम मोदी

भारतीय राजनीति की दिग्गजों में शुमार पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं रहीं. सुषमा के निधन की खबर जैसे ही मालूम चली, पूरा देश शोक में डूब गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सुषमा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. सुषमा के अंतिम दर्शन करके पीएम मोदी भावुक हो गए. बता दें, मंगलवार देर रात सुषमा को हार्ट अटैक आया. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, मगर रात करीब 11 बजे के आस पास सुषमा स्वराज का निधन हो गया.

सुषमा के जीवन से जुडी वो 21 बातें, जिसे पढ़कर आपकी आँखे हो जाएगी नम…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकरीबन सवा दस बजे सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. पीएम ने उन्हें सुषमा की पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके पति स्वराज कौशल से बात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र भावुक हो गए.

Back to top button