सुअर के पेट से मिला करोड़पति बनाने वाला पत्थर, जाने क्या है ये मूल्‍यवान चीज

इस शख्स को सुअर को पेट से एक ऐसा नायाब पत्थर मिला है जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह जानकर आपको ताज्जुब तो जरूर हुआ होगा क्योंकि इससे पहले आपने ऐसा कभी नहीं सुना होगा। जी हां.. चीन के इस शख्स की तस्वीरें इस अनमोल पत्थर के साथ सोशल मीडिया पर तैर रही है।

कहा जा रहा है कि इस शख्स को किस्से कहानियों वाला पारस का पत्थर सचमुच मिल गया। कहें भी क्यों नहीं, आखिर इस इंसान को रातोरात  करोड़पति बनाने वाला यही पत्‍थर तो है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें बो चुंलोऊ नामक एक चीनी ग्रामीण को यह कीमती पत्‍थर मिला है। बो को यह पत्थर एक सुअर के पेट से मिला है। बो को एक ऐसा सुअर मिला जिसे मारने पर उसके पेट में आंतों के बीच से एक पत्‍थर जैसी चीज निकली। 

पहले बो को अंदाजा नहीं था कि अजीब सी दिखने वाली चीज इतनी मूल्‍यवान है, लेकिन जब उसने अपने पड़ोसियों को इसके बारे में बातें करते सुना तो वो समझ गया कि जरूर कुछ खास है। इसके बाद वो माजरा समझने के लिए अपने बेटे के साथ इसे लेकर शंघाई पहुंच गया। 

जब बो को वहां इस पत्‍थर की कीमत मालूम हुई तो वह चौंक पड़ा। उसे लग रहा था कि वह कोई सपना देख रहा है। लेकिन बो के साथ यह सब हकीकत में हुआ। 

पत्थर जैसी दिखने वाली इस चीज का क्या है नाम
बो को शंघाई में पता चला कि पत्थर जैसी दिखने वाली इस चीज को बेजोर कहते हैं। यह 4 इंच लंबा और 2.7 परिधि वाला पत्थर है। बो को मिले बेजोर की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सुअर के पेट से निकले इस पत्‍थर की डिमांड पूरी दुनिया में है। इसी के चलते इसकी कीमत भी लाखों-करोड़ों में है।

किस काम आता है बेजोर
बेजार बहुत काम का होता है। इससे कई तरह की दवाईयां बनती हैं। एक तरह की जादुई दवा माने जाने वाले बेजोर का सबसे पहले 1600 में इंग्‍लैंड में सामने आया था उसके बाद से ही ये चीनी लोक दवा के रूप में प्रयोग किया जाने लगा है। इससे कई तरह के जहर से बचने के लिए इंजेक्शन भी बनते हैं। इस पत्‍थर की सबसे खास बात ये है, कि ये तभी काम का होता है जब जानवर की आंतों में पाया जाए। 

 

Back to top button