सीसीटीवी में कैद हुई ऑटो ड्राइवर की नीयत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कॉलेज के सामने से ऑटो में बैठी छात्रा अचानक ऑटो से कूद गई। छात्रा ने यह कदम चालक ने अश्लील बातें सुनकर उठाया। छात्रा ड्राइवर की मंशा भांप ऑटो से कूद गई।

परिजनों ने अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन खबर लिखे जाने तक शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फुटेज और छात्रा के अपहरण की कोशिश की बात वायरल हो रही है।

हल्द्वानी में एक कॉलेज के सामने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे चार छात्राएं घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। तीन छात्राएं बड़ी मस्जिद के समीप उतर गईं, लेकिन नौवीं की एक छात्रा दुर्गा मंदिर के समीप जाने के लिए ऑटो में बैठी रही।





