सीतापुर से बड़ी खबर : तेजनीपुर में मारपीट, जमकर चले गुम्मे-लाठी-डंडे, युवक की मौत

सीतापुर। पंचायत भवन के निर्माण को लेकर रामपुरकलां थानाक्षेत्र के तेजनीपुर गांव में हुए विवाद में बीती रात जमकर ईंट-गुम्मे और लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गयी है।

तेजनीपुर गांव में पंचायत भवन के निर्माण को लेकर हुए विवाद में रात में जमकर मारपीट हुई। ईंट-गुम्मे व लाठी-डंडे जमकर चले। मारपीट में इकरार नामक युवक की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुरकलां संजीव कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने नामजद धनीराम पुत्र राधे, अनुज पुत्र अमर सिंह, अमर सिंह पुत्र प्यारेलाल को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
The post सीतापुर से बड़ी खबर : तेजनीपुर में मारपीट, जमकर चले गुम्मे-लाठी-डंडे, युवक की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button