सीएम योगी ने कहा : यूपी में बनेगी एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। प्रदेश में एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी बनाई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि फ़िल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। सीएम योगी शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मेरठ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी और रोजगार का भी सृजन होगा। इस सिलसिले में उन्होंने अधिकारियों को भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण हेतु प्रस्तावित केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
सीम योगी ने कहा कि मेरठ व गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया। गन्ना किसानों को हुए भुगतान की समीक्षा करते हुए योगी ने नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पिछला सारा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया । समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में एक्सप्रेस-वे का जाल बना रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का कार्य दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण कर लिए जाए।
The post सीएम योगी ने कहा : यूपी में बनेगी एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button