सिविल सेवा परीक्षा फाइनल रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए इंटरव्यू का आयोजन 27 फरवरी तक करवाया गया था। आमतौर पर साक्षात्कार संपन्न होने के 1 वीक के अंदर रिजल्ट की घोषणा कर दी जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक में कभी भी यूपीएससी सीएसई 2025 फाइनल रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से नतीजों की डिटेल साझा नहीं की जाएगी।
मेरिट लिस्ट में दर्ज होगी ये डिटेल
यूपीएससी की ओर से जारी फाइनल लिस्ट में नाम एवं रोल नंबर दर्ज होंगे। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको What’s New सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम होंगे साझा
नतीजे जारी होने के साथ ही देशभर में टॉप रैंक वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट साझा की जाएगी। मुख्य परीक्षा में इन उम्मीदवारों ने टॉप 25 में जगह बनाई थी।
0100287- झा समीक्षा सत्येन्द्र
2 0100354- उपमा जैन
3 0100385- भावेश जगलान
4 0100707- रवि
5 0100940- मोदी नईसर्ग सुनीलकुमार
6 0101439- राम किशनकुमार लक्ष्मणभाई
7 0101481- पंकज सोनी
8 0101856- अंशुल यादव
9 0102165- जीतकुमार नमः
10 0102234 ओम पटेल





