सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी भीषड़ आग, एक युवक झुलसा

सोनभद्र । सोनभद्र के चोपन ब्लाक स्थित किशनपुरवा गांव में भोजन बनाते वक्त गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मकान जल गया। आग बुझाने में मकान स्वामी झुलस गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- सोनभद्र: कार्मिक अधिकारी का नाली में मिला शव, मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार किशनपुरवा गांव निवासी विनोद गुप्ता पुत्र छट्ठू गुप्ता की पत्नी सुबह घर के अंदर गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी, इसी बीच सिलेंडर में गैस रिसाव होने से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गांव वाले आग को बुझाने का असफल प्रयास करते रहे, उधर पत्नी और सामान को बचाने के चक्कर में गृहस्वामी विनोद गुप्ता बुरी तरह झुलस गया।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 9 सितम्बर को करेंगे स्वनिधि संवाद
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग से पूरा मकान व घर में रखा सामान खाक हो गया है। विनोद को एंबुलेंस से कोन अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- बलरामपुर: डीएम कृष्णा करुणेश ने पोषण माह 2020 गतिविधि कैलेण्डर किया जारी
The post सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी भीषड़ आग, एक युवक झुलसा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





