सिरफिरे आशिक ने चला दिया चाकू, लड़की की हालत गंभीर…

अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुकें हैं ऐसे में जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस मामले को सतना के अमरपाटन कॉलेज का बताया जा रहा है जहाँ बीते बुधवार को हुए हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस मामले में यह बताया जा रहा है कि बीए सेकेंड इयर में पढ़ने वाली छात्रा पर हमला सिरफिरे आशिक ने किया और छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन में आठ टांके लगाए जा चुके हैं और अब तक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है.

इस मामले में मिली खबरों के अनुसार अमरपाटन पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि ”हमलावर की पहचान हो गई है. पहले वो सरकारी अमरपाटन कॉलेज का ही छात्र था और अब रीवा में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है.” इसी के साथ आगे एसएचओ राजेंद्र मिश्रा ने कहा ”पीड़ित छात्रा का बयान रिकॉर्ड किया गया है.

पीड़ित के बयान के मुताबिक आरोपी रामनगर क्षेत्र में उसका पड़ोसी था. आरोपी उसका पिछले कई महीनों से पीछा कर रहा था. पीड़ित ने इसकी शिकायत आरोपी के परिवार से भी की थी. बुधवार को आरोपी अमरपाटन कॉलेज गया और वहां उसे ऐसे स्थान पर देखा जहां आसपास कोई नहीं था. आरोपी ने धारदार हथियार से छात्रा पर हमला किया और उसकी गला रेत कर जान लेने की कोशिश की.”’

वहीं इस मामले में छात्रा को पहले अमरपाटन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया लेकिन उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा है कि ”पिछले कुछ हफ्ते से वो उसे परेशान कर रहा था और दोस्ती के लिए दबाव डाल रहा था. आरोपी छात्रा को बार बार फोन भी कर रहा था, जब उसने फोन नहीं उठाया तो वो गुस्से में धारदार हथियार लेकर कॉलेज पहुंच गया.” फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है लेकिन जल्द उसे हिरासत में ले लिया जाएगा.

Back to top button