सावधान, क्या काम के दौरान आपके साथ भी होता हैं ऐसा, तो इससे जा भी सकती हैं आपकी जान

कई बार ऐसा होता है कि आप थोड़े से काम में ही काफी ज्यादा थक जाते हैं और आपकी सांस फूलने लगती है। ये मियासथीनिया रोग के लक्षण हो सकते हैं। मियासथीनिया रोग के कारण मांसपेशियां बहुत जल्दी थक जाती हैं। क्रॉनिक कंडीशन में ये रोग जानलेवा भी हो सकता है। मियासथीनिया ग्रेविस एक न्यूरोमस्कुलर डिस्ऑर्डर है जो मांसपेशियों को कमजोर करता है। आइए आपको बताते हैं इस रोग के सामान्य लक्षण और कारण।





