सस्ते में iPhone खरीदने का सही मौका! Flipkart पर मिल रही जबरदस्त डील

क्या आप काफी समय से एक नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन, कीमत ज्यादा होने की वजह से रुक जा रहे थे। तो आपको लिए ये अच्छा समय हो सकता है। क्योंकि, iPhone 15 पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये फोन, 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
हालांकि, अभी ये बहुत कम कीमत पर मिल रहा है। कस्टमर कार्ड और बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं। ये फोन 2023 में लॉन्च हुआ था, फिर भी ये 55,000 से कम कीमत में मार्केट में मौजूद सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। आइए जानते हैं पूरी डील।
Flipkart पर Apple iPhone 15 पर ये है डील
iPhone 15 अभी 54,900 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी शुरुआती लॉन्च प्राइस से 25,000 रुपये से कम है। हालांकि, फोन की कीमत घटने के बाद इसकी मौजूदा MRP 59,900 रुपये है। Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर ग्राहक 3,315 रुपये तक बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं। साथही नॉर्मल Axis और SBI क्रेडिट कार्ड पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बायर्स यहां 8,817 प्रति महीने से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।
इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज प्रोग्राम में यूजर्स अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर 52,400 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। हालांकि, फाइनल एक्सचेंज प्राइस पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 15 में 6.1 इंच का OLED पैनल डिस्प्ले है जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 2,000 निट्स है, लेकिन ये 60Hz रिफ्रेश रेट तक लिमिटेड है। ये A16 बायोनिक प्रोसेसर के साथ आता है और इसका वीडियो प्लेबैक टाइम 26 घंटे तक है।
फोटोग्राफी की बात करें iPhone 15 में 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा है। इसमें IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस भी है।





