सस्ती लिपस्टिक भी देगी महंगे ब्रांड्स वाला स्टे! बस फॉलो करें ये टिप्स

क्या यह आपके साथ भी होता है कि लिपस्टिक का मनपसंद शेड लगाकर ऑफिस या पार्टी में पहुंचें, लेकिन कुछ ही घंटों में लिपस्टिक मिट जाती हो, जैसे कि लगाया ही ना हो? तो इस आर्टिकल में हम जानेंगे लिपस्टिक के लंबे स्टे और उसे रिमूव करने के सही तरीकों के बारे में।
सबसे पहले करें अपने लिप की मैपिंग
लिप्स के शेप्स 7 तरह के होते हैं, लेकिन दिनभर आप उसे कितना हाइड्रेट करते हैं और टेम्परेचर क्या है, इस आधार पर भी उसका शेप बदलता रहता है।
पीएच की वजह से एक ही शेड सब पर दिखता है अलग
होंठ का पीएच 4.5 से 7 के बीच होता है और इस आधार पर ही आपके लिप्स पर लिपस्टिक के शेड अपना असर दिखाते हैं। जिनके लिप्स का पीएच कम होता है उन पर लिपस्टिक ज्यादा पिंक या वॅार्म कलर की नजर आती है। वहीं, अधिक पीएच, शेड को कूलर और ज्यादा पर्पल दिखाता है।
इस तरह अप्लाई करें लिपस्टिक
अगर लिक्विड लिपस्टिक लगा रही हैं तो यह टेक्नीक ज्यादा बेहतर काम करती है-
सबसे पहले होंठ के ऊपरी हिस्से पर छोटा-सा अंग्रेजी का एक्स अक्षर बनाएं।
अब इस एक्स के किनारों को अपने होंठ के किनारों से कनेक्ट करें।
बाकी बचे हिस्सों में लिपस्टिक को अच्छी तरह भर दें।
होंठ के निचले हिस्से में आपको बस एक ही स्वाइप में लिपस्टिक अप्लाई करनी है।
पाउडर सैंडविच टेक्नीक
सबसे पहले लिपस्टिक लगाएं
सिंगल लेयर टिशू लेकर होंठ के बीच में दबाएं और उस पर ट्रांसल्यूसेंट पाउडर छिड़कें।
अब टिशू हटाकर दोबारा लिपस्टिक लगाएं।
लेयर्स में लगाएं लिपस्टिक
सबसे पहले लिपस्टिक की हल्की कोटिंग कर टिशू से ब्लॉट करें। इसके बाद लिपस्टिक को गहरा लगाएं और दोबारा ब्लॉट करें। इससे लंबे समय तक लिपस्टिक टिकी रहेगी। जब भी लिपस्टिक का रंग फीका लगे, बस आपको टच-अप करना है।
लिपस्टिक को इस तरह करें रिमूव
होंठ पर नारियल या ऑलिव ऑयल से 25-30 सेकंड के लिए मसाज करें।
अब पानी की कुछ बूंदें लेकर दोबारा लिप्स पर मसाज करें।
एक मुलायम कपड़े से लिप्स को हल्के हाथों से पोंछें।
इसके बाद आप किसी भी सौम्य से क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐसे भी अच्छी तरह हट जाएगी लिपस्टिक
गुनगुने पानी के सामने चेहरे को 30 सेकंड तक होल्ड करें।
अब क्लींजिंग बाम को होंठ पर सर्कुलर मोशन में लगाएं।
फिर गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।





