सस्ता हुआ सोना, जबकि चांदी के दामों में तेजी, जानिए आज का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना स्टैंडर्ड 190 रुपये टूटकर 42,280 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 42,110 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,000 रुपये पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 150 रुपये की तेजी के साथ 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 158 रुपये चढ़कर 46,385 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-

धातु रेट
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 42,280 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 42,110 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 47,900 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 46,385 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 31,000 रुपये

वायदा भाव में भी गिरावट

सोने के वायदा भाव में सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 59 रुपये की गिरावट के साथ 40920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सोना सोमवार सुबह 0.98 डॉलर की गिरावट के साथ 1583.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: आईफोन खरीदने वाला के लिए खुशखबरी फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट….

वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार, सोना (999) 14 फरवरी यानी शुक्रवार को 40780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 46,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर। सोने (999) का हाजिर भाव 17 फरवरी यानी सोमवार सुबह 40970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी का हाजिर भाव 46,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

बुलियन मार्केट में तेजी

धातु शुद्धता 14 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 40780 40970 190
Gold 995 40617 40806 189
Gold 916 37354 37529 175
Gold 750 30585 30728 143
Gold 585 23856 23968 112
Silver 999 46000 (रुपये/Kg) 46450 (रुपये/Kg) 450 (रुपये/Kg)

दूसरी तरफ चांदी के वायदा भाव में सोमवार सुबह उछाल देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत सोमवार सुबह 0.32 फीसद या 146 रुपये की तेजी के साथ 46373 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वायदा के साथ ही वैश्विक स्तर पर चांदी के हाजिर भाव में भी बढ़त देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चांदी का हाजिर भाव सोमवार सुबह 0.70 फीसद या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Back to top button