सप्लीमेंट्स नहीं कर सकते हैं खराब डाइट की भरपाई, डॉक्टर ने बताया सेहत का ‘90% वाला’ नियम

क्या आप भी सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल एक ‘इरेजर’ की तरह कर रहे हैं, ताकि अपनी खराब डाइट के असर को मिटा सकें? हम अक्सर सोचते हैं कि खराब खाना खाने के बाद एक गोली लेने से सब ठीक हो जाएगा और हमारा ‘गिल्ट’ दूर हो जाएगा, लेकिन कड़वा सच यह है कि यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। आइए, इस बारे में अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार की राय जानते हैं।

असली भोजन की ताकत का नहीं कोई मेल
असली भोजन में फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का एक बहुत ही कॉम्प्लेक्स मैट्रिक्स होता है। प्रकृति ने खानपान को जिस तरह बनाया है, कोई भी गोली या सप्लीमेंट उसकी हूबहू नकल नहीं कर सकता। जी हां, डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि एक छोटी-सी गोली असली खाने के गुणों की बराबरी कभी नहीं कर सकती।

डॉक्टर की राय
अपनी सेहत को सही रास्ते पर लाने के लिए आपको इन तीन नियमों का पालन करना चाहिए:

बुनियाद मजबूत करें: अपनी डाइट का 90% हिस्सा असली और बिना प्रोसेस किए हुए भोजन से बनाएं।
टेस्ट कराएं: सिर्फ अंदाजे से सप्लीमेंट्स न लें। अपना ब्लड टेस्ट करवाएं ताकि पता चल सके कि आपके शरीर में असल में किस चीज की कमी है।
सही इस्तेमाल: सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल केवल एक टूल की तरह करें, ताकि वे उन खास कमियों को पूरा कर सकें जो ब्लड रिपोर्ट में सामने आई हैं।

हमेशा याद रखें, आपकी सेहत की कहानी में सप्लीमेंट्स केवल एक ‘साइडकिक’ हैं, असली ‘हीरो’ नहीं। हीरो हमेशा आपका असली भोजन ही रहेगा।

Back to top button