सपा का दामन छोड़ यह पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हुआ सेक्युलर मोर्चा में

गोंडा. लोकसभा चुनाव के पहले दल बदलने का दौरा जारी है। कई वरिष्ट नेता अपना-अपना फायदा देख पार्टियां बदलने लगे हैं। वहीं जब से समाजवादी पार्टी से अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चे बना है तब से कई नेता खेमा बदलने में लग गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों में भाजपा का सफाया करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा सपा में सेंध लगाने का काम कर रहा है। हाल ही के दिनों में कई वरिष्ट नेताओं ने शिवपाल खेमें का रुख किया और इसी कड़ी में आज भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सेक्युलर मोर्चे का दामन थामा है।
ये भी पढ़ें- इस बड़ी अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था ये भड़काऊ ट्वीट
इस सपा नेता ने सेक्युलर मोर्चा का थामा दामन, कही ये बात-गोंडा जिले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर अपने तमाम कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन थाम लिया है। यहाँ पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला शिवपाल यादव के खेमे में आ गए हैं। सुरेश शुक्ला के साथ मंटू काजी व जमाल चौधरी ने भी सपा का साथ छोड़ दिया है। मीडिया से बातचीत में सुरेश शुक्ला ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव को गरीबों का मसीहा बताया है।
ये भी पढ़ें- कन्नौज नहीं, यहां से मिला अखिलेश यादव को 2019 चुनाव लड़ने का ऑफर, होगा बड़ा उलटफेर, शिवपाल के नहीं इसकी उम्मीद
2 हिस्सों में बंट गयी सपा-
लोकसभा चुनावों के पहले सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी दो भागों में बंट गयी है। भले ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश यादव के साथ खड़े हों, लेकिन शिवपाल के सेक्लुयर मोर्चे के गठन के बाद सपा से कई बड़े वरिष्ट नेताओं ने पार्टी छोड़ सपा को नुक्सान पहुंचाया है।





