सत्ता में आने पर कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को 7,500 रु. देने का किया वादा
गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनावों की आहट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां लोक-लुभावन वादों के जरिए जनता का ध्यान आकृष्ट करने में जुट गई हैं। इस कड़ी में राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अगर 2021 में कांग्रेस सरकार का गठन करती है तो न्याय योजना के जरिए राज्य की गरीब महिलाओं को प्रत्येक माह 7,500 रुपये मुहैया कराएगी। गरीबी दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी इस योजना को क्रियान्वित करेगी।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार गठित होती है तो पहले महीने से गरीब महिलाओं के बैंक अकाउंट में 7,500 रुपये प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नीत गठबंधन सरकार के द्वारा शुरू की गई अरुणोदय योजना के अधीन राज्य की गरीब महिलाओं को प्रत्येक माह 830 रुपये दिए जाने के कदम की कड़े शब्दों में निंदा की।
ये भी पढ़े- 12 से शुरू होंगी 80 नई विशेष रेलगाड़ियां, इस दिन से करा सकेंगे रिजर्वेशन
उन्होंने कहा कि अरुणोदय योजना के जरिए भाजपा सरकार ने असमिया महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से परेशान गरीब महिलाएं 830 रुपये से किस तरह अपने कर्ज को चुका पाएंगी। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी ने चुनावी घोषणा पत्र में इस योजना का जिक्र किया था। वर्तमान में कांग्रेस नीत छत्तीसगढ़ सरकार गरीब महिलाओं को प्रत्येक माह 7,500 रुपये प्रदान कर रही है। अब देखना है कि आने वाले दिनों में चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस तथा भाजपा और कितनी योजनाओं की घोषणा करती हैं।
ये भी पढ़े- नशेबाज सिपाही ने सरेआम रिक्शा चालक को पीटा, एसएसपी ने किया सस्पेंड
The post सत्ता में आने पर कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को 7,500 रु. देने का किया वादा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





