संजीव अरोड़ा ने ली विधायक पद की शपथ, लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में मिली थी जीत

आम आदमी पार्टी से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने आज शपथ ली। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई। इस दाैरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा और पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया माैजूद रहे।

इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि एक बहुत ही ईमानदार, सज्जन व्यक्ति संजीव अरोड़ा आज पंजाब विधानसभा के सदस्य बन गए हैं… जनता, कार्यकर्ताओं और सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा, “भ्रष्टाचार या नशे में कारोबार लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।

अरोड़ा ने 10,637 मतों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को मात दी थी। अरोड़ा का मंत्री बनना भी तय है, क्योंकि सीएम मान इसे लेकर घोषणा कर चुके हैं कि जल्द ही उनको मंत्री बनाकर लुधियाना पश्चिम के लोगों के साथ किया वादा पूरा करेंगे।

Back to top button