संजय दत्त की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में शूमार संजय दत्त की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बता दें कि फिलहाल संजय दत्त को नॉन-कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है। अगर सब ठीक रहा तो कल उनको डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।





