संजय खोखर हत्याकांड : कुछ और अधिकारियों पर गाज गिरनी तय

बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर हत्याकांड में एक ओर बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का देर रात ट्रांसफर कर दिया। अनिल कुमार जनपद में अपराध रोकने में नाकाम नजर आ रहे थे। वही डीजीपी ने गाजियाबाद के मनीष मिश्रा को बागपत के नए अपर पुलिस अधीक्षक को बागपत भेजा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए भाजपा नेता संजय खोखर हत्याकांड के कुछ घंटे बाद ही डीजीपी ने छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा को निलंबित कर दिया था। मन जा रहा है कि अभी कई और अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है।

Back to top button