श्रीनगर: हंदवाड़ा में मस्जिद बनाते समय हुआ धमाका, तीन लोग घायल

हंदवाड़ा में एक मस्जिद के निर्माण के दौरान रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया है और घटना की जांच जारी है।

सोमवार को हंदवाड़ा में एक मस्जिद शरीफ के निर्माण के दौरान एक रहस्यमयी धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

घायलों की पहचान मुदस्सिर अहमद मीर निवासी नुतनूसा, गुलाम अहमद तंत्रे निवासी कछरी और ओवैस अहमद निवासी हादीपोरा के रूप में हुई है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धमाके का कारण अभी तक साफ नहीं है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं और पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Back to top button