बीजेपी सरकार ने श्रमिक अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत, 10 रुपए में भरपेट भोजन

नई दिल्ली: श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने श्रमिक अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत सभी मजदूरों को 10रुपए में भरपेट खाना मिलेगा। दरअसल, साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रही है।
लेकिन चुनाव से पहले ही विजय रुपानी की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने मजदूरों को लेकर बड़ा दाव खेला है। सरकार ने श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत मजदूरों के लिए सिर्फ 10 रुपए में पेट भर खाना खिलाने की योजना की शुरुआत की है।
सरकार का कहना है कि खाने में मजदूरों की सेहत के ध्यान में रखकर पौष्टिक आहार दिया जाएगा। खबर के मुताबिक, बीजेपी की इस रणनीति से विपक्षी पार्टी ने आलोचना शुरु कर दी है। कांग्रेस ने सरकार के इस कदम को राजनीति ड्रामा बताया है।
आपको बता दें कि अहमदाबाद के रानीप इलाके में श्रमिक अन्नपूर्णा योजना का एक काउंटर शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग वैरायटी में खाना दिया जाएगा। मजदूर अगर चाहे तो खाना पैक भी करा सकते हैं। इस खाने को अक्षयपात्रा एनजीओ के जरिए बनाया जाएगा।





