शूर्पणखा से कैकेयी तक… Ranbir Kapoor की रामायण में कौन निभा रहा किसकी भूमिका?

बवाल, दंगल, चिल्लर पार्टी और छिछोरे जैसी फिल्में बना चुके नितेश तिवारी अब अपना दायरा बढ़ाने जा रहे हैं। वह अपने करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रामायण (Ramayana) बना रहे हैं।

14 साल के करियर में नितेश तिवारी ने चुनिंदा फिल्में ही निर्देशित की हैं, लेकिन जितनी भी आईं, उनका निर्देशन काफी पसंद किया गया। अब उनकी आगामी फिल्म रामायण को लेकर बज बना हुआ है। इस बार फिल्म में बड़े-बड़े सितारे अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं। चलिए आपको रामायण की पूरी कास्ट के बारे में बताते हैं।

भगवान राम बनेंगे रणबीर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभाएंगे। यह बात अब किसी से छुपी नहीं है। सीता के रोल में साई पल्लवी का भी नाम कन्फर्म है और केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे।

रामायण की पूरी स्टार कास्ट
इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, लेकिन इसके अलावा राजा दशरथ कौन बनेगा या फिर मंदोदरी या शूर्पणखा का रोल कौन निभाएगा, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट…

रणबीर कपूर – भगवान राम
साई पल्लवी – माता सीता
यश – रावण
रवि दुबे – लक्ष्मण
सनी देओल – हनुमान
मोहित रैना – भगवान शिव
काजल अग्रवाल – मंदोदरी
रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा
लारा दत्ता – कैकेयी
अमिताभ बच्चन – जटायू
अनिल कपूर – राजा जनक
कुणाल कपूर – भगवान इंद्र
विवेक ओबरॉय – विद्युतजिह्वा
अरुण गोविल – राजा दशरथ
आदिनाथ कोठारे – भरत
राम्या कृष्णन – कौशल्या
शीबा चड्ढा – सुमित्रा
बॉबी देओल – कुम्भकरण

इनमें कई सितारों की कास्टिंग को ऑफिशियल नहीं किया गया है। फिल्म में अभी और भी सितारों के शामिल होने की चर्चा है। फिलहाल, नितेश तिवारी रामायण की जोर-शोर से शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि यश और साई पल्लवी जल्द ही अशोक वाटिका वाला सीन शूट करने वाले हैं।

कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण की कहानी को एक ही फिल्म में समेटना आसान नहीं है, इसलिए नितेश तिवारी इसे दो भाग में रिलीज कर रहे हैं। पहला भाग दीवाली 2026 पर और दूसरा दीवाली 2027 पर रिलीज होगी।

Back to top button