शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

अयोध्या । शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल के नवनिर्मित स्टेज पर स्कूल के शिक्षकों को चेयरमैन डॉक्टर संजय तिवारी ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरयू इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर सोनल शुक्ला एवं कनक किड्स की हेडमिस्ट्रेस सुष्मिता घोष ने सभी शिक्षिकाओं को आज के दिन बधाई दी।
निदेशक मधु त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में सभी अध्यापिकाओं को उनके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के सभी कर्मचारियों को उपहार दिया। इस अवसर पर अर्पिता मुखर्जी, शालिनी श्रीवास्तव, रितु शर्मा, आरती तिवारी, शशि मिश्रा, उमा तिवारी, निशा महविश, दीक्षा तिवारी, फरजाना, जमाल जेहरा, तनमीत, मेखला आचार्य, श्रुति दुबे, प्रीति सिंह एवं ज्योति शुक्ला आदि उपस्थित रही।
The post शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





